शिमला
अर्की कल्याण संस्था अक्स की शिमला इकाई की बैठक संस्था संयोजक मनमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित हुई । मंगलवार को हुई इस बैठक में हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर 1 अप्रैल को शिमला के कालीबाड़ी हॉल में “सांस्कृतिक संध्या” कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।
संस्था संयोजक मनमोहन ठाकुर ने बताया कि एक अप्रैल को आयोजित होने जा रही इस सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश सरकार के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जबकि अर्की के पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा सांस्कृतिक संध्या में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे l
अर्की कल्याण संस्था अक्स शिमला इकाई 1 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम करेगी आयोजित

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट