शिमला
नगर निगम शिमला के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ समारोह से पूर्व ही भाजपा ने विकास कार्य शुरू कर दिए हैं । इस कड़ी में फागली वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद कल्याण धीमान के अभिनंदन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे सांसद सुरेश कश्यप ने कल्याण धीमान के आग्रह पर फागली वार्ड के विकास के लिए अपना खज़ाना खोलते हुए भारद्वाज निवास से धलोग के लिए एम्बुलेंस रोड़ के लिए 8 लाख और रामनगर स्कूल में पार्किंग कॉम्प्लेक्स के लिए 2 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा के साथ यह संदेश दिया कि भाजपा सत्ता में हो या न हो विकास की रफ्तार निरन्तर जारी रहेगी।
इस दौरान अभिनंदन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि फागली वार्ड के विकास के लिए हमारे नेताओं ने हरसंभव प्रयास किया है और आने वाले समय में भी कल्याण धीमान आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे । कशयप ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि झूठी गारंटियों के सहारे कांग्रेस सत्ता में आई कश्यप ने कहा कि चार महीनों की सरकार ने नगर निगम चुनाव में केवल वादे किए, गारंटियां नहीं दी ।
कशयप ने कहा कि भाजपा ने शिमला के विकास को एक नई दिशा दी। कशयप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल शिमला को स्मार्ट सिटी का तौहफा देकर नवाजा बल्कि टनल,ओवरब्रिज,पार्किंग,पार्क के निर्माण कार्य हुए और विकास का ये क्रम लगातार चलता रहेगा ।
कशयप ने नवनिर्वाचित पार्षद कल्याण धीमान को बधाई देते हुए जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि फागली वार्ड की जनता ने एक क्रियाशील व्यक्ति को अपना पार्षद बनाया है और वे पूर्व पार्षद के शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे ।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चाहा था कि फागली वार्ड से नादौन का निवासी विजय प्राप्त करे लेकिन फागली की प्रबुद्ध जनता ने कार्य करने वाले व्यक्ति कल्याण धीमान को चुनकर भेजा। भारद्वाज ने कहा कि हम पूरे एमसी क्षेत्र में जीते या न जीते ये हमारा सौभाग्य रहा है कि भाजपा फागली वार्ड में जीतती आई है और मैं फागली वार्ड की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं इस वार्ड के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी ।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पार्षद कल्याण धीमान ने उनकी चुनावी विजय के लिए दिए गए सहयोग के लिए उपस्थित जनसमूह का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया ।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, मंडल अध्यक्ष कुसुम्पटी जितेन्द्र बोटका, नवनिर्वाचित पार्षद बिट्टू पाना, पूर्व पार्षद जगजीत सिंह बग्गा व भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं समेत फागली वार्ड व आस-पास के क्षेत्रों से आए लोग उपस्थित रहे।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन