अब नहीं सताएगा गंदे नाले का ख़ौफ़, एन.एच ने कैटपिट लगाकर सुधार कार्य किया आरंभ

शिमला
टूटीकंडी-ढली बाईपास पर फागली-रामनगर में सड़क पर प्राकृतिक चश्मे के समीप करीब बारह फ़ीट तक की गहराई इख्तियार कर चुके गंदे नाले को खाली करने के बाद एन.एच विभाग ने समस्या की गंभीरता को समझते हुए गंदे नाले के नाम से विख्यात हो चुके और इसके कारण उपजे ख़ौफ़ को दफन करने के इरादे से इसकी दुरुस्तगी के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं । आज एन.एच विभाग के वर्क इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार की निगरानी में इस गड्ढे में कैटपिट लगाकर कंक्रीट से भरने का कार्य आरंभ कर दिया गया है ।
एन एच के वर्क इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार के अनुसार जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से इस गड्ढे में डाया बनाकर इसे ग्रिल से कवर किया जाएगा ।
उन्होंने आम जनता से विभाग को सहयोग देने और कलवट में कूड़ा न फैलाने की अपील की ।
ऐसे में आप हम सबको चाहिए कि हम अपनी ओर से सुविधा को असुविधा में बदलने वाली तमाम गुंजाइशों पर अंकुश लगाने का हरसंभव प्रयास करें ।