अडानी मामले में मोदी सरकार की चुप्पी के विरोध मे कांग्रेस का शांतिपूर्ण मार्च, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिमला
अडानी मामले में मोदी सरकार की चुप्पी के विरोध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजभवन तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया और राजभवन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में निकाले गए इस विरोध प्रदर्शन में शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा सहित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी संजय दत्त, ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, रामपुर के विधायक नंदलाल, रेणुका के विधायक विनय कुमार और अन्य सभी विधायकगण व कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।