शिमला
अडाणी कंपनी ने घाटे का हवाला देकर बुधवार से बरमाणा स्थित एसीसी और दाड़लाघाट में अपने अम्बुजा सीमेंट प्लांट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए हैं ।
वहीं इस संबंध में नोटिस जारी कर कर्मियों को ड्यूटी पर आने से इनकार कर दिया है । इस फैसले से बरमाणा में काम करने वाले 980 कर्मचारियों समेत 3,800 ट्रक ऑपरेटरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है । वहीं अम्बुजा सीमेंट प्लांट के 800 कामगारों सहित 3500 से अधिक ऑपरेटर्स प्रभावित होंगे ।
बरमाणा स्थित प्लांट हेड अमिताव सिंह के जारी नोटिस में परिवहन और कच्चे माल की लागत में वृद्धि और बाजार की मौजूदा स्थितियों के कारण सीमेंट ढुलाई में भारी कमी आने से कंपनी के बाजार हिस्से पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने से कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान उठाने की मजबूरी का हवाला दिया गया है । जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है । बहरहाल ऑपरेटर्स ने वीरवार और शुक्रवार को यूनियन बैठक बुलाई है ।
अडाणी कंपनी ने हिमाचल में एसीसी व अम्बुजा सीमेंट प्लांट अनिश्चितकाल के लिए किए बंद

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन