अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान पर किया योग, कहा ..स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का होता है वास

अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान पर किया योग
शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शिमला के रिज मैदान पर 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरा विश्व न सिर्फ योग दिवस मना रहा है बल्कि योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में भी अपना रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया ।
जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है । उन्होंने प्रदेशवासियों से तनाव एवं रोग मुक्त रहने व स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन योग किए जाने का आग्रह किया ।